*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 28/05/2026*
*विषय: भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक आज*
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
*1. बैठक का उद्देश्य:*
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष *बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल* के सानिध्य में "मिशन 2026" पर मैराथन चिंतन-मंथन होगा। बैठक का मुख्य फोकस सत्ता में राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
*2. बाबूजी का दिल्ली प्रवास:*
राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजी का आज एक दिवसीय दिल्ली प्रवास रहेगा। वे सर्वप्रथम *श्री कृष्ण परनामी मंदिर, रोहिणी* में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे, तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
*3. पश्चिम बंगाल पर विशेष फोकस:*
बैठक में पश्चिम बंगाल संगठन को लेकर बड़े निर्णय लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति पर पुनर्विचार होगा। साथ ही, किसी योग्य युवा कार्यकर्ता को प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने की संभावना है।
*4. संगठन विस्तार:*
बाबूजी के नेतृत्व में मंच राष्ट्रहित के मुद्दों पर भाजपा के साथ समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। यह बैठक आगामी रणनीति की दिशा तय करेगी।
यह जानकारी मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हिंदू नेता *श्री राहुल गोयल जी* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
*सत्य सनातन सर्वदा | जय हिन्द*
*🖋️ कार्यालय सचिव*
_डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली_
*परम पूज्य संरक्षक:*
*परमहंस संत शिरोमणि हिन्दू रत्न सदानंद जी महाराज*
-
+91- 9414402558, +91 92055 10728
dspmrvm@gmail.com